/
ख़बरें
/

मार्केट खुलते ही चढ़ी सोने की कीमतें, चांदी के भी भाव बढ़े, देखें 10 November 2025 Sona Chandi Price

Public:

Gold prices rose as soon as the market opened, silver prices also increased, see 10 November 2025 Gold and Silver Price

10 November 2025 Sona Chandi Price : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सोमवार को मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। आज यानि 10 नवंबर 2025 को सोना-चांदी की क्या कीमतें रही, आइए बताते हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां और रुपया वर्सेज डॉलर का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है।

देश की बड़ी वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की बात करें तो इसके अनुसार (10 November 2025 Sona Chandi Price) सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमतें भी 1 लाख 48 हजार 275 रुपए प्रति किलोग्राम रही। गूड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 1 लाख 22 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 11 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोने का भाव 91 हजार 510 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार आज यानि 10 नवंबर 2025 (10 November 2025 Sona Chandi Price) को चांदी का भाव 1 लाख 52 हजार 400 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

IBJA पर सोने-चांदी का भाव (10 November Gold, Silver Rate)

  • सोने-चांदी की शुद्धता    रेट
  • सोना 24 कैरेट            120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट            119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट            110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट            90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट            70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999                  148275 रुपये प्रति किलोग्राम

Haryana Sona Chandi k Rate : हरियाणा में क्या रही सोने चांदी की (Sona Chandi Price) कीमतें

हरियाणा के विभिन्न शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, भिवानी, जींद में सोना-चांदी की कीमतें क्या रही, इसके बारे में आपको बता देते हैं। हरियाणा में 10 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोने के भाव 1 लाख 20 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के भाव 1 लाख 12 हजार 850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं चांदी के भाव 1 लाख 65 हजार रुपए प्रति किलोग्राम रहे। दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार (Sona Chandi Price) सोमवार को सोने के भाव 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। आज शाम तक इन रेटों में बदलाव की संभावना है।

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More