/
ख़बरें
/

Ride for Unity : जींद के बेटे ने साइकिल से नाप दिया पूरा हिंदुस्तान, श्रीनगर से कन्याकुमारी तक निकाली यात्रा, फिटनेस का संदेश

Update:

Ride for Unity Jind's son cycles across India, travels from Srinagar to Kanyakumari, spreading the message of fitness

Ride for Unity : फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) अभियान के तहत जींद के बेटे ने साइकिल से पूरा हिंदुस्तान नाप दिया है जी हां, श्रीनगर से कन्याकुमारी तक राइड फॉर यूनिटी साइकिल यात्रा निकाली जा रही है इसमें 150 साइकिल राइडर फिटनेस एवं एकता का संदेश देते हुए करीब 4250 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से नाप रहे हैं इनमें जींद का बेटा दीपक शर्मा भी शामिल है

31 अक्तूबर से शुरू हुई इस यात्रा (Ride for Unity) का 17 नवंबर को समापन होगा जींद जिले के घोघड़ियां गांव निवासी दीपक शर्मा (Deepak Sharma Ghogrian) ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 31 अक्टूबर से शुरू हुई थीअब तक वह बेंगलुरु के नजदीक पहुंच चुके हैं

Ride for Unity Jind's son cycles across India, travels from Srinagar to Kanyakumari, spreading the message of fitness
Ride for Unity Jind’s son cycles across India, travels from Srinagar to Kanyakumari, spreading the message of fitness

 

श्रीनगर, कश्मीर से शुरू होकर साइकिल यात्रा पठानकोट होते हुए लुधियाना, दिल्ली, जयपुर से उदयपुर पहुंचीउदयपुर से होते हुए यात्रा गुजरात में प्रवेश कर गई यहां उन्होंने स्टे्च्यू आफ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति को देखा

दीपक शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement)  के तहत राइड फार यूनिटी अभियान का हिस्सा है इसमें युवाओं को देश की एकता और अखंडता  (Ride for Unity) को बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं देश भर के 150 जवान इसमें भाग ले रहे हैं सरकार का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का उत्सव मनाने और राष्ट्रीय एकतास्वस्थ भारत की भावना को बढ़ावा देना है

Ride for Unity : ये है इवेंट की खासियत

इस इवेंट में देशभर से साइकिलिस्ट, फिटनेस लवर्सयूथ हिस्सा ले रहे हैंइसका मकसद सिर्फ फिट रहना नहीं, बल्कि लोगों को साइकिलिंग के जरिए पर्यावरण की सुरक्षा का मैसेज देना भी हैहर राज्य से कुछ खास साइकिलिस्ट को चुना गया है, जो अब श्रीनगर से कन्याकुमारी तक करीब 4325 किमी की राइड कर रहे हैंकुल 150 साइकिलिस्ट इस सफर में शामिल हैं अभियान के तहत देश भर से तीन से चार हजार साइकिलिस्ट ने अप्लाई किया था लेकिन केवल 150 युवाओं को ही चुना गया है जींद से एकमात्र दीपक शर्मा इसमें शामिल हैं इस राइड का मकसद फिटनेस ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण बचावमहिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। 

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More