Charkhi Dadri Shaheed : हरियाणा का फौजी पैरा कमांडो बलजीत सिंह शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार

Public:

Army Para Commando Baljeet Singh of Charkhi Dadri Boand Kalan, Haryana martyred, last rites to be held today

Charkhi Dadri Martyred : हरियााण के चारखी दादरी जिले के बौंद कलां गांव का पैरा कमांडो बलजीत सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। आज यानि 6 नवंबर को शहीद बलजीत सिंह चौहान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चरखी दादरी के बौंद कलां गांव के विक्रम सिंह का बेटा बलजीत सिंह 5-पैरा कमांडो में तैनात था।

बलजीत सिंह की शहादत पर चरखी दादरी से विधायक सुनील सतपाल सांगवान (Charkhi Dadri MLA) ने लिखा कि गांव बौंद कलां निवासी एवं 13-पैरा रेजीमेंट स्पेशल फोर्स के 25 वर्षीय जवान बलजीत चौहान पठानकोट (पंजाब) में देश सेवा के दौरान वीरगति (Charkhi Dadri Martyred Baljeet Singh) को प्राप्त हुए हैं। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस अमर वीर सपूत के अदम्य साहस, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को शत्-शत् नमन।

उनके (Charkhi Dadri Martyred Baljeet Singh) इस बलिदान पर पूरा भारतवर्ष गर्व महसूस करता है। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 6 नवंबर (बुधवार) प्रातः 9 बजे उनके पैतृक गांव बौंद कलां से निकलेगी। अंतिम संस्कार पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ संपन्न होगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे।

एक दिन पहले ही हरियाणा के ही जींद जिले के जाजनवाला गांव का फौजी अमरजीत नैन जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया था। अमरजीत नैन जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में पोस्टेड था। अमरजीत जब अपनी ड्यूटी पर था। तभी ड्यूटी के दौरान अमरजीत की सर्विस राइफल से गोली चल गई। इसमें अमरजीत की जान चली गई। 

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More