/
ख़बरें
/

Dharmendra latest news : करोड़ों के फार्म हाऊस, रेस्टोरेंट चेन, रियल एस्टेट, फिल्में, कितनी है धर्मेंद्र की नेट वर्थ

Public:

Dharmendra latest news Farmhouse worth crores, restaurant chain, real estate, films, what is Dharmendra's net worth

Dharmendra Net Worth and Health Update : बॉलीवुड के हीमेन और शोले के वीरू धर्मेंद्र अपने स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं और मुंबई के कैंडी अस्पताल में (Dharmendra latest news) भर्ती हैं। क्या आप जानते हैं करोड़ों के फार्म हाऊस, रियल एस्टेट का बिजनेस, धर्मगर्म रेस्टोरेंट चेन और फिल्मों तथा ब्रांड एंबेसडर के जरिए कमाई करने वाले धर्मेंद्र की कमाई कितनी है।

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र होने के कारण उनकी सेहत गिर गई है और उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस भी चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी बेटी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि वह रिकवर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी (Dharmendra latest news) में रखा गया है

धर्मेंद्र (Dharmendra)ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक अलग ही छाप दर्शकों पर छोड़ते हुए उनके दिन में जगह बनाई है। धर्मेंद्र सिर्फ एक स्टार नहीं, एक भावनात्मक इंसान भी हैं। फैंस कहते हैं कि धर्मेंद्र की सबसे बड़ी खूबी उनकी सादगी, प्यार और अपनापन है। 

Dharmendra latest news Farmhouse worth crores, restaurant chain, real estate, films, what is Dharmendra's net worth
Dharmendra latest news Farmhouse worth crores, restaurant chain, real estate, films, what is Dharmendra’s net worth

 

Dharmendra Net Worth कितनी है?

बता दें कि धर्मेंद्र की कुल संपत्ति (Net Worth) 400 से 500 करोड़ के बीच बताई जा रही है। उनकी कमाई का जरिया फिल्मों से मिलने वाली फीस के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट और Garam-Dharam नाम की रेस्टोरेंट चेन है। धर्मेंद्र की रेस्टोरेंट चेन पंजाब के अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी खासी लोकप्रिय है। इसमें पंजाबी थीम पर आधारित खाना और माहौल देखने को मिलता है।

Dharmendra Birth place : लुधियाना के साहनेवाल में जन्मे थे धर्मेंद्र

 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण सिंह देओल है। शोले के वीरू धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे आई थी। पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को 51 रुपए फीस के रूप में मिले थे। धर्मेंद्र ने हर तरह के किरदार निभाए हैं, जिनमें रोमांटिक से लेकर एक्शन और इमोशनल फिल्में शामिल हैं और ये सभी हिट रही थी।

Dharmendra Super Duper Hit Movies: धर्मेंद्र की सुपर डुपर हिट फिल्में

साल 1960 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र को शुरूआत में काफी संघर्ष करना पड़ा और करीब 15 साल बाद 1975 में आई शोले से धर्मेंद्र को असली पहचान मिली और उनकी यह फिल्म सुपरडुपर हिट रही। इससे पहले चुपकेचुपके, सीता और गीता, धर्मवीर, शोला और शबनम जैसी फिल्में भी धर्मेंद्र की हिट फिल्में रही।

Dharmendra latest news Farmhouse worth crores, restaurant chain, real estate, films, what is Dharmendra's net worth
Dharmendra latest news Farmhouse worth crores, restaurant chain, real estate, films, what is Dharmendra’s net worth

 

Dharmendra Family Detail: धर्मेंद्र के परिवार में कौनकौन हैं

  • पहली पत्नी : प्रकाश कौर
  • धर्मेंद्रप्रकाश कौर के बच्चे : सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता, अजीता।
  • दूसरी पत्नी : हेमा मालिनी से बच्चे ईशा देओल, अहाना देओल।

Dharmendra Property Detail : धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी

धर्मेंद्र का शानदार फार्महाउस खंडाला (लोनावाला) में स्थित है, जिसकी अनुमानित कीमत 120 करोड़+ बताई जाती है। इस फार्महाउस की खासियत है कि यहां चारों तरफ हरियाली है। निजी झील जैसी प्राकृतिक लोकेशन, घोड़े, पालतू जानवर, Organic खेती (जिसके वीडियो वे अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं)। इसके अलावा मुंबई में लग्जरी घर है। यहां महंगा और क्लासिक स्टाइल का बंगला है, जहां उनके परिवार के सदस्य भी आते-जाते रहते हैं।

Dharmendra car collection : धर्मेंद्र के पास कई लक्जरी कारें मौजूद हैं:

  • कार मॉडल                    अनुमानित कीमत
  • मर्सिडीज-बेंज S-Class     ₹1.8 करोड़+
  • मर्सिडीज-बेंज SL500       ₹1 करोड़+
  • लैंड रोवर रेंज रोवर           ₹2 करोड़+

लेकिन उनकी फेवरेट कार 65 साल पुरानी Fiat, जिसे उन्होंने सिर्फ 18,000 में खरीदा था और आज भी इसे बहुत संजोकर रखते हैं। धर्मेंद्र ने फिल्मों में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनकी संपत्ति करोड़ों में है, लेकिन असल “दौलत” उनकी शख्सियत और प्यार है। फैंस पूरे देश में उनकी जल्द सेहत में सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं।

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More