Dhauladhar Express : दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन ने की धौलाधार एक्सप्रेस का माता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार की मांग

Public:

Dhauladhar Express Daily Rail Passengers Association demands extension of Dhauladhar Express to Mata Vaishnodevi Katra

Dhauladhar Express extension : जींद : दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन जींद के प्रधान सुरेश पांचाल एवं सचिव सुरेंद्र कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली डिवीजन नई दिल्ली के कार्यालय में रेल अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जींद क्षेत्र की रेल से संबंधित कई समस्याओं के बारे में मांग पत्र सौंपा। प्रधान सुरेश पांचाल व सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रेन नंबर 14035-14036 धौलाधार एक्सप्रेस (Dhauladhar Express) का विस्तार श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक किया जाए।

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में जींद से कटरा जाने के लिए केवल एकमात्र ट्रेन है जोकि काफी लंबी दूरी से आती है और जींद व नरवाना मार्ग के श्रद्धालुओं को इसमें आरक्षण उपलब्ध नहीं हो पाता। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जींद होते हुए एक ट्रेन का विस्तार ब्यास-अमृतसर (Dhauladhar Express) तक किया जाए।

Dhauladhar Express : जींद से काफी श्रद्धालु ब्यास, अमृतसर की तरफ जाते हैं 

वर्तमान में जींद से ब्यास-अमृतसर जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। जबकि जींद जिले से काफी श्रद्धालु ब्यास-अमृतसर की यात्रा करते है। ट्रेन के अभाव में लोगों को (Dhauladhar Express) काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ट्रेन नंबर 14023-14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस (Delhi Kuruskhetra express train) के रैक में वर्तमान में केवल आठ कोच हैं। इस वजह से इस ट्रेन में लोगों को इसने खड़े यात्रा करनी पड़ती है।

ट्रेन नंबर 20424 को बठिंडा से दस मिनट पूर्व चलाने भी मांग की गई। ट्रेन नंबर 74030 जींद सोनीपत जो सुबह चार बजकर 55 मिनट पर चलती है, उसका भी समय परिवर्तन करके छह बजे के बाद चलाया जाए, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More