/
ख़बरें
/

Today Gold Silver Price : सोने की कीमतें 3 हजार, चांदी की 6 हजार तक बढ़ी, देखें 14 नवंबर के Sona Chandi के ताजा रेट

Public:

Today Gold Silver Price: Gold prices increased by 3 thousand, silver by 6 thousand, see the latest rates of Sona Chandi of 14 November.

Today Gold Silver Price : देश भर में सोनेचांदी (Sona Chandi) की कीमतें एक बार फिर से आसमान की ओर जाने लगी हैं। एक ही दिन में सोना 3 हजार और चांदी 6 हजार की छलांग लगा गया। आज यानि 14 नवंबर को सोनाचांदी के ताजा भाव क्या रहे, आइए इसके बारे में बता देते हैं। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्टीय परिस्थितियां तथा डॉलर का उतारचढ़ाव सोनेचांदी की कीमतें तय करता है।

आज शुक्रवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो वीरवार को 1 लाख 23 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही थी। चांदी की कीमत बढ़कर 1,62,730 रुपये प्रति किलो हो गई, जो 24 घंटे पहले तक 1 लाख 56 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार (Today Gold Silver Price) दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत 3,000 रुपए बढ़ी है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत 7,700 रुपये बढ़कर 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

आज का सोने-चांदी का भाव (Aaj Ka Sona Chandi k bhav)

  • शुद्धता              रेट
  • सोना 24 कैरेट   126554 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट   126047 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट   115923 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट    94916 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट    74034 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999         162730 रुपये प्रति किलोग्राम

हरियाणा में क्या रहे सोनेचांदी के रेट (Haryana Sona chandi Price today)

हरियाणा में (Today Gold Silver Price in Haryana) आज यानि 14 नवंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, अंबाला, भिवानी, जींद समेत बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी की कीमत 1 लाख 62 हजार 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। 12 नवंबर के मुकाबले आज हरियाणा में चांदी की कीमत 2000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है।

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More