Aaj Ka Mausam : धान निकलवाना है आज, हरियाणा में कई जिलों में आज बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

Public:

Paddy harvesting is to be done today, rain is expected in many districts of Haryana today, see weather forecast

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग द्वारा आज यानि 5 नवंबर को हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। धरतीपुत्र किसान अगर आज धान निकलवाने की सोच रहे हैं तो पहले मौसम का ये अलर्ट पढ़ लें। इसके बाद ही आगे फैसला लें। कल से मौसम फिर बदलेगा और ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

IMD द्वारा कल भी कई जिलों में बारिश की संभावना (Haryana Rain alert) जताई थी, जिसके बाद शाम को जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, अंबाला में बारिश हुई और खेतों में तथा मंडियों में पड़ी धान की फसल भीग गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बूंदाबांदी (Aaj Ka Mausam) हो सकती है।

Aaj ka Mausam : देखें, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

HAU के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 5 नवंबर तक आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी (Aaj Ka Mausam) हो सकती है। हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने, जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

Kal Ka Mausam : कल कैसा रहेगा मौसम

कल हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज के बाद आगामी एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं।तापमान की बात करें तो हरियाणा में आज औसत तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। कल से मौसम में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया जा सकता है। 8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13 °C तक पहुंचने की संभावना है।

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More