/
ख़बरें
/

Vita Ghee New Rate : हरियाणा में 20 रुपए प्रति लीटर बढ़े वीटा घी के रेट, देखें नई रेट लिस्ट

Public:

Vita Ghee New Rate Vita Ghee rates increased by Rs 20 per liter in Haryana, see new rate list

Vita Ghee New Rate : हरियाणा में वीटा घी की कीमतों में इजाफा हुआ है। जीएसटी घटने के बाद दिवाली के आसपास एक बार वीटा घी के रेट कम हुए थे लेकिन अब 15 दिन में ही फिर से वीटा घी ने रेट बढ़ा दिए हैं। करीब 20 रुपए प्रति लीटर वीटा का रेट बढ़ गया है। आइए बताते हैं नए रेट क्या हो गए हैं।

आज से पहले वीटा घी (Vita Ghee New Rate) का बाजार का भाव 620 रुपए प्रति लीटर था लेकिन आज से यह 640 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बाजार के भाव में 15 लीटर का वीटा घी का टीन 9300 रुपए का था लेकिन आज से यह 9600 रुपए का हो गया है। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन ने वीटा घी के रेटों में बढ़ौतरी कर दी है। सीजीएम मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार घी के सभी प्रकारों और पैकिंग में एक्स फैक्ट्री रेट में प्रति लीटर 20 रुपए की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि एमपीसीएस को होने वाली बिक्री सहित सभी बिक्री पर लागू होगी

Vita Ghee New Rate Vita Ghee rates increased by Rs 20 per liter in Haryana, see new rate list
Vita Ghee New Rate Vita Ghee rates increased by Rs 20 per liter in Haryana, see new rate list

 

बता दें कि दिवाली से पहले ही वीटा के रेटों (Vita Ghee New Rate) में कमी आई थी और 630 रुपए से कम होकर 610 रुपए प्रति लीटर पर गया था। कुछ दिन बाद ही वीटा ने अपने रेटों में बढ़ौतरी कर दी है और अब 640 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। अब किसी भी ग्राहक को दुकानदार से या वीटा के बूथ से घी खरीदना है तो उसे एक लीटर घी के लिए 640 रुपए देने (Vita Ghee New Rate) पड़ेंगे।

Vita Ghee Old Rate : ये है वीटा की दिवाली से पहले की रेट लिस्ट, जब रेट कम किए गए थे

Vita Ghee New Rate Vita Ghee rates increased by Rs 20 per liter in Haryana, see new rate list
Vita Ghee New Rate Vita Ghee rates increased by Rs 20 per liter in Haryana, see old rate list

RELATED STORIES


Read More

वेब स्टोरीज


Read More